Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ बजट का ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ विक्रम सिसोदिया ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर ‘संकल्प’ थीम के साथ विकास का रोडमैप रखा ,साथ ही घोषणा की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के मार्गदर्शन में खेलो के विकास हेतु मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन प्रारंभ किया जायेगा इसके अलावा निम्नलिखित घोषणाएं और की गई

बस्तर ओलंपिक के आयोजन हेतु 500 लाख

सरगुजा ओलंपिक आयोजन हेतु 500 लाख

बस्तर में आवासीय खेल अकादमी स्थापना हेतु 330 लाख

बस्तर में आवासीय खेल अकादमी की स्थापना हेतु मशीन और उपकरण हेतु 70 लाख

मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के क्रियान्वयन किए जाने हेतु 2000 लाख

नया रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के लिए भूमि रजिस्ट्री शुल्क का भुगतान करने हेतु 200 लाख

राज्य की विभिन्न जिलों में बहुउद्देशीय मल्टीपरपज हॉल स्टेडियम निर्माण हेतु प्रावधान नवीन मैथ के रूप में शामिल किया गया है

यह मिशन जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान और संवर्धन के उद्देश्य से बनाया गया है. मिशन के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रोत्साहन आधुनिक खेल एवं संरचना विकसित करना और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन के लिए तैयार करना है महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा एवं इसके साथ ही स्टेडियमों के विकास हेतु 70 करोड़ की राशि की घोषणा की गई.

छत्तीसगढ़ सरकार अब पांच प्रमुख मिशन पर काम करेगी। इनमें मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कृष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन और मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन शामिल हैं।

विकसित छत्तीसगढ़ बजट का छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया सहित संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ व वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *