Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी के सेमीफइनल मुकाबले में आज से छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के मध्य होगा भिड़ंत

बीसीसीआई द्वारा आयोजित कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुये सेमी फायनलमें प्रवेश कर चुकी है. इसमें छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त मुंबई, महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु ने भी प्रतियोगिता के सेमी फायनल मेंस्थान पक्का किया है।

छत्तीसगढ़ का सेमीफायनल मैच 01 से 04 मार्च तक रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रिय क्रिकेट स्टेडियम में तमिलनाडु के विरुद्ध खेला जायेगा। अन्य सेमी फायनल मुकाबले में मुंबई महाराष्ट्र के विरुद्ध पुणे में मैच खेलेगी।

इस मुकाबले हेतु रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रिय क्रिकेट स्टेडियम में गेट नंबर 1 से दर्शक प्रवेश कर मैच का आनंद ले सकेगें। दर्शको का प्रवेश पूर्ण रुप से निःशुल्क होगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *