राजिम कुंभ कल्प मेला में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता क्रीड़ा भारती जिला गरियाबंद व छत्तीसगढ़ क्रीड़ा भारती के सौजन्य से कबड्डी संघ जिला गरियाबंद के सहयोग से महिला व पुरुष वर्ग 13 व 14 फरवरी समय 3 से 7 बजे तक किया जा रहा है.छत्तीसगढ़ क्रीड़ा भारती प्रान्त मंत्री सुमित उपाध्याय ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुचे ओर परिचय प्राप्त किया ।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर चंदू लाल साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम, अध्यक्षता संतोष उपाध्यय पूर्व विधायक राजिम, विशेष अतिथि महेश यादव अध्यक्ष नगर पालिका राजिम, कौशलेंद्र संगठन मंत्री क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ व महाकौशल प्रान्त, सभापति भारत यादव, आकाश राजपूत, शरद पारकर अध्यक्ष क्रीड़ा भारती जिला गरियाबंद, मंत्री पुरन यादव, कबड्डी संघ जिला अध्यक्ष रामेश पटेल, उपाध्यक्ष सोमनाथ पटेल, मंत्री किशोर पटेल, राजेश धीवर कोषाध्यक्ष जिला क्रीड़ा भारती, कबड्डी संघ सहित निर्णायक व खिलाड़ी सहित दर्शक उपस्थित थे।
