Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की विभागीय समीक्षा, कहा हर गांव में मैदान हो, हर स्कूल से खिलाड़ी निकलें

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज शाम महासमुंद कलेक्ट्रेट में अन्य विभागों सहित खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में खेल गतिविधियों, खेल अधोसंरचना तथा युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं।

उन्होंने उपलब्ध खेल संसाधनों के बेहतर उपयोग और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने प्राथमिक शालाओं से खिलाड़ी तैयार करें। प्रत्येक बच्चे मैदान जाएं और खेलों में शामिल रहें।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित चारों विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author