स्वर्गीय हुसैन कुरैशी की स्मृति में आयोजित रूंगटा अंडर-16 टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के पहले मैच में स्टील सिटी भिलाई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी महासमुंद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंतित्र किया.टर्मिनेटर महासमुंद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 129 रन बनाए.
जिसमें देवांश दास महंत ने 35 रन का योगदान दिया. स्टील सिटी भिलाई की ओर से शानदार गेंदबाज़ी करते हुए निशानजित सिंह ने 5 विकेट एवं कुमार क्रिथार्त ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टील सिटी भिलाई ने अंतिम गेंद में इस लक्ष्य को प्राप्त किया. स्टील सिटी की ओर से आदित्य सिंह ने 38 रन बनाए। वहीं टर्मिनेटर के तरफ से गेंदबाजी में अनुराग एवं लावण्य ने 1-1 विकेट प्राप्त किये! स्टील सिटी ने यह मैच 5 विकेट से अपने नाम किया।मैन ऑफ द मैच स्टील सिटी के निशानजीत सिंह रहे.
स्पर्धा के दूसरे मुकाबले में अटल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ब्रम्हविद क्रिकेट एकेडमी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया.
ब्रम्हविद ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 150 रन बनाए. ब्रम्हविद की ओर से बल्लेबाजी में अंकुश कुमार ने 34 एवं मृणाल सिन्हा ने 33 रन का योगदान दिया. अटल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में ऋषि पोटभरे एवं आयुष सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए।
151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अटल क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 38 रन ही बना सकी. ब्रम्हविद क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में लसित गोस्वामी ने 5 और चंद्रप्रकाश साहू ने 2 विकेट प्राप्त किये. ब्रम्हविद क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 112 रनों से जीता और मैन ऑफ द मैच चंद्रप्रकाश साहू रहे.
