Football

KHELNEWZ RAIGARH DESK वंडर बॉयज फुटबॉल अकादमी से निधि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुई चयनित

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 8 से 11 नवम्बर तक बालोद में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बिलासपुर संभाग की टीम भाग ले रही है। रायगढ़ से एक मात्र निधि यादव का राज्य स्तरीय अंडर 14 में चयन हुआ है.

निधि यादव पूर्व खिलाड़ी संतोष यादव की पुत्री है। वंडर बॉयज फुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं है। पिछले वर्ष वंडर बॉयज फुटबॉल अकादमी से 17 वर्षीय बालिका वर्ग से सैलजा गहलोत भी नेशनल में सलेक्ट हुई थी. वंडर बॉयज फुटबॉल अकादमी रायगढ़ स्टेडियम से संचालित है।

निधि के राज्य स्तर पर सलेक्शन होने पर मुकेश चटर्जी, जैम्स वर्गिस ,संजय ठाकुर ,जफर उल्का सिद्दकी, संतोष निषाद,विजय गुप्ता, सत्या यादव,विजेंद्र यादव, संजय शुक्ला, नौशाद अंसारी, हेमंत यादव ने शुभकामनाएं दिए है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author