Cricket

KHELNEWZ RAIGARH DESK अंडर-14 प्लेट ग्रुप क्रिकेट में रायगढ़ बना विजेता, जांजगीर चांपा को 9 विकेट से हराया

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा भिलाई में आयोजित अंडर 14 क्रिकेट प्लेट ग्रुप प्रतियोगिता में रायगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार फाइनल जीत कर जीत का पताका लहरा दिया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि चांपा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

चांपा के कप्तन असद के 42 रन छोड़ कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका और पूरी टीम 70 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई। रायगढ़ की तरफ से चंद्रप्रकाश साहू ने 5 व धनंजय बैरागी ने 4 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाली करते हुए रायगढ़ ने मात्र 1 विकेट खोकर 20 ओवर में ही 71 रन का लक्ष्य पाकर जीत हासिल कर लिया। इसमें धनंजय ने नाबाद 29, आरव शर्मा ने नाबाद 17 व शौर्य पांडेय ने 17 रन बनाए। टीम के कोच चंद्रेश यादव तथा मैनेजर रोहित नामदेव रहे।

रायगढ़ की इस बड़ी जीत पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता, मैनेजर रोहित नामदेव आदि ने बहाई दिए.सचिव श्री शर्मा ने बताया कि प्लेट ग्रुप में फाइनल जीतने पर रायगढ़ की टीम एलिट ग्रुप में प्रवेश कर गई है। जहां पर अब वह टीम बिलासपुर, रायपुर, राजनांदगांव, भिलाई, प्लेट कम्बाईन, जशपुर आदि टीमों के साथ मुकाबले में हिस्सा लेगी। एलिट ग्रुप के मैच के पश्चात् ही छग टीम का गठन होगा। एलिट ग्रुप के मैच दो दिवसीय कराए जाते हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author