badminton

KHELNEWZ RAIGARH DESK जिला स्तरीय बैडमिंटन ट्रायल स्पर्धा सफलतापूर्वक संपन्न

जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ातोजित राज्य स्तरीय अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 बैडमिंटन स्पर्धाओं हेतु चयन के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस ट्रायल में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में योनेक्स फैदर शटल कॉक का उपयोग किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

अंडर-19 वर्ग: 01 से 05 नवम्बर, कबीरधाम में आयोजित होगा। अंडर-15 एवं अंडर-17 वर्ग: 11 से 15 नवम्बर रायपुर में आयोजित होंगे।

ट्रायल परिणाम

अंडर-15 वर्ग गर्ल्स: विजेता – रिंकी पटेल उपविजेता – अदिति सिंह

बालक विजेता – लक्ष्य प्रधान उपविजेता – हर्षित कुमार

अंडर-17 वर्ग बालक:विजेता – नवनीत कुमार उपविजेता – अनुराग बघेल

गर्ल्स विजेता – अन्या विजयवर्गीय उपविजेता – रिंकी पटेल

अंडर-19 वर्गबालक: विजेता – आमन खान उपविजेता – नवनीत कुमार

संघ के अध्यक्ष अकरम खान एवं सचिव सौरभ पंडा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन दिखाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करेंगे।

संघ के संरक्षक अरुण बेरीवाल, सुभाष अग्रवाल, चेयरमैन प्रवीर शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवानदास बजाज, सह सचिव कुंदन सिंह, एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अरुणा चौहान, राजेश यादव, अजय थवाईत, श्याम गोयल, कन्हैया शर्मा, राकेश पटेल एवं हितेश वर्मा उपस्थित रहे और विजेताओं को शुभकामनाएँ दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author