छत्तीसगढ़ के पांच लैक्रॉस खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। एशिया पैसिफिक लैक्रॉस यूनियन के तत्वावधान में 28 से 30 अगस्त तक कुआलालंपुर, मलेशिया में यह आयोजित होगी. इंटरनेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सोनम बंजारा, मानसी भूमिया, शांति प्रधान, शिवम गबेल एवं देव अवतार चौधरी भाग लेंगे।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के साथ मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, हांगकांग, चीन और थाईलैंड की टीमें भी हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी तथा जिला खेल सहायक संचालक श्रीमती प्रतिमा सागर का विशेष सहयोग रहा है। लैक्रॉस एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया से तौसीफ अहमद लारी एवं इमरान लारी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लेगी।
