Football

KHELNEWZ NARAYANPUR DESK स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज से हुआ शुभारम्भ

रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर में 2 मई से तृतीय स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज़ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आज प्रातः 7:30 बजे मणिपुर और नागालैंड के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मणिपुर ने नागालैंड को 5-1 से हराकर अपने विजय अभियान की शानदार शुरुआत की।

पहले हाफ में दोनों टीमों ने 1-1 गोल कर बराबरी बनाए रखी, लेकिन दूसरे हाफ में मणिपुर ने रणनीति बदलते हुए आक्रामक खेल दिखाया और लगातार 4 गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया।दूसरा मैच प्रातः 7:45 बजे बंगाल और कर्नाटक के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बंगाल ने कर्नाटक को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। पहले हाफ में बंगाल ने एक गोल कर बढ़त बना ली थी।

दूसरे हाफ में कर्नाटक ने पलटवार करते हुए बराबरी हासिल की, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में कर्नाटक की एक गलती का फायदा उठाकर बंगाल ने निर्णायक गोल किया और मुकाबला 2-1 से जीत लिया।दिन का तीसरा मैच छत्तीसगढ़ और दमन और दीव के बीच खेला गया, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रथम हाफ में ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 गोल कर अपनी टीम को 5-0 से जीत दिलाई। सतीश वड्डे ने 2 किया और बाकी एक एक गोल शुभदीप मुंडा, इंद्रजीत और वीरेंद्र ने किया।

द्वितीय हाफ में दमन-दीव के टीम ने राक्षणात्मक खेल का प्रदर्शन कर गोल होने से रोका और छत्तीसगढ़ टीम द्वितीय हाफ में एक भी गोल नही कर पाया।

मुकाबले का शुभारंभ रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन के वरिष्ठ संन्यासी श्रीमत स्वामी लोकेशानन्द जी महाराज, स्वामी पूर्णानन्द जी महाराज, रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के सचिव स्वामी व्याप्तानन्द जी, तथा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के कार्यकारी सदस्य मोहन लाल जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

द्वितीय मैच के शुभारंभ अवसर पर स्वामी कृष्णमृतानन्द (सचिव, रामकृष्ण मिशन ग्वालियर), रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के स्वामी वसुदानन्द जी, विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर से ओमप्रकाश वर्मा एवं वीरेंद्र वर्मा की उपस्थिति रही। मैच देखने लगभग 12 सौ दर्शक उपस्थित थे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *