chess

KHELNEWZ MUNGELI DESK जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा में अमृतेश व जिज्ञासा बंजारे बनी चैंपियन

जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय बालक बालिका जूनियर वर्ग (U-19) शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 02 अगस्त को विकासखंड खेल केंद्र, लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में जिले से कुल 37 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप से विजय अग्रवाल (संरक्षक, मुंगेली जिला शतरंज संघ), विशिष्ट अतिथि योगेश पाठक, सुबोध कुमार सिंह अध्यक्ष जिला शतरंज संघ, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

स्पर्धा के चीफ आर्बिटर ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर मनोज कुमार साहू एवं आर्बिट राजेश पाटले थे। स्पर्धा 5 चक्रो में आयोजित की गयी. जिसमें अंडर 19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान अमृतेश उपाध्याय, द्वितीय स्थान अनुराग बंजारे, तृतीय स्थान अंशुल शर्मा, चतुर्थ स्थान अमन कुमार मिरी, पंचम यश शर्मा, छठवां गीतांश साहू, सातवां सिद्देश उइके, आठवां सोमेश सिंह राजपूत रहे.

अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रथम जिज्ञासा बंजारे, द्वितीय-सृष्टि गुप्ता, तृतीय-संजीवनी कुर्रे, चतुर्थ-सौम्या सिंह राजपूत, पंचम आभा सिंह राठौर, छठवां रेणुका खत्री रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

स्पर्धा में चयनित प्रतिभागी 14 से 16 अगस्त को भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर फिडे रेटेड शतरंज स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य युगल किशोर राजपूत, कामता सिंह कुर्रे, राजेश उपाध्याय ने शुभकामनायें प्रेषित किये.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *