chess

KHELNEWZ MUNGELI DESK जिला स्तरीय मिनी शतरंज़ चैंपियनशिप आगामी 19 अप्रैल को

जिला मिनी 7 वर्ष ,9 वर्ष बालक बालिका शतरंज़ चैंपियनशिप का आयोजन 19 अप्रैल को विकासखण्ड खेल केन्द्र लोरमी में प्रातः 9.30 बजे से आयोजित है । स्पर्धा का आयोजन जिला शतरंज संघ द्वारा किया जा रहा है.स्पर्धा के अंतर्गत 7 व 9 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिका प्रतिभागी भाग ले सकते हैं.

स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी नगद पुरस्कार मेडल्स व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। स्पर्धा में भाग लेने के लिए आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र का फोटो कॉपी प्रतिभागियों को लाना अनिवार्य है । प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शाम 4.30 बजे आयोजित होगा।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियो को संस्था के सौजन्य से एडवांस ट्रेनिंग देकर राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने तैयार किया जाएगा । चैंपियनशिप से चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य चैंपियनशिप रायपुर में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ओमप्रकाश वन्दे, सूर्यकान्त शर्मा, राजेश पाटले, विजेंद्र सिंह गहरवार, अरविंद पांडेय, कामता सिंह कुर्रे, अशोक यादव, अजय बघेल एवं मोहिंदर वर्मा से संपर्क किया जा सकता है ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author