Hockey

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK संभाग स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में जिले ने लगातार 5वीं बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 07 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में आयोजित किया गया. जिसमें रायपुर, धमतरी, गरियाबंद एवं महासमुंद जिले की टीम शामिल हुई।

नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा विकासखंड के बालक 17 वर्ष में सागर सेन, सागर चंद्राकर, हर्ष बघेल, देवेश चंद्राकर, टोमेश चंद्राकर, सेवक राम, जय चंद्राकर, खिलेश्वर साहू, अरविंद विश्वकर्मा, देवेंद्र ध्रुव, गणेश्वर, जोहन कोसरे, लीलेश्वर साहू, अनुज यादव, निहाल यादव एवं जीतू ध्रुव शामिल हुए। जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया एवं फाइनल मैच में गरियाबंद को हराकर विजेता बने।

मैच में मुख्य रूप से सागर सेन राष्ट्रीय खिलाड़ी, सागर चंद्राकर, हर्ष, देवेश, टोमेश, सेवकराम, अरविंद ने अपने खेल कौशल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया एवं फ़ाइनल मैच में गरियाबंद को 3-1 से हराकर जिले को विजेता बनाया।

ग्रामीण क्षेत्र बेमचा के बालक 17 वर्ष के खिलाड़ियों ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार 5वें साल भागीदारी करते हुए फाइनल में जगह बनाई एवं संभाग विजेता बनने के साथ ही शासकीय उ मा वि बेमचा के 16 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाने में सफल रहे हैं।

जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पर्याप्त हॉकी के संसाधन उपलब्ध गया हैं जिसमें हॉकी खेल में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों द्वारा बेहतर परिणाम मिल रहा हैं। खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत संस्था को वर्ष भर प्रशिक्षण हेतु खेल सामग्री प्रदाय किया जा रहा हैं, जिससे व्यायाम शिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी के माध्यम से नियमित अभ्यास कराया जा रहा हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author