छत्तीसगढ़ राज्य बॉलबैडमिंटन संघ एवं जिला संघ बलौदा बाजार के तत्वाधान में 25 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बॉलबैडमिंटन प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका) का आयोजन दशहरा मैदान, पलारी, बलौदाबाजार में 21 से 23 नवम्बर तक आयोजित है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ जूनियर टीम का चयन किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ी 70 वीं जूनियर राष्ट्रीय बाॅलबैड़मिंटन प्रतियोगिता तमिलनाडु में दिनांक 16 से 20 जनवरी 2026 तक प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिले की बालक एवं बालिका टीम के रवाना होने से पहले स्थानिय मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों से मुलाकात कर अच्छे प्रर्दशन करने एवं प्रथम स्थान जीतकर लाने के लिए विधायक योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाईड़ येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पारस चोपड़ा, राशि महिलांग, भाऊ राम साहू, मुन्ना देवार, आनंद साहू, राहुल चंद्राकर, प्रशांत श्रीवास्तव, तन्मय लुनिया, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, अंजली बरमाल, नंद कुमार सिंहा, पूजा शर्मा प्राचार्य रिवर्डल वर्ल्ड स्कूल, डाॅ. शबाब कुरैशी, डाॅ. सेवन दास मानिकपुरी, ईश्वर चंद्राकर ने शुभकामनाएं दिए है।

छत्तीसगढ़ राज्य बाॅलबैडमिंटन संघ सह-सचिव एवं इन्टरनेशनल निर्णायक अंकित लुनिया ने बताया कि जिले की टीम में बालक टीम में ओम प्रकाश ध्रुव, हिमांशु तिवारी, राहुल कुर्रे, डोमेश साहू, ढालेंद्र यादव, मुकेश निषाद, जित्तू ध्रुव, शुभम मानिकपुरी, भुवनेश्वर चंद्राकर, पुष्कर साहूबालिका टीम में वर्षा कोसरे, दामिनी कहार, दामिनी वर्मा, सविता जोशी, गीतांजलि साहू, हिना चक्रधारी, रुक्मणी साहू, योगिता ध्रुव, महेश्वरी, वीना, माही चंद्राकर शामिल हैं।
खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला बॉल बैडमिंटन संघ पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों सहित बादल मक्कड़, तारिणी चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, प्रभात सेठ, लोकेश साहू, राजेश शर्मा, मोबिन कुरैशी, विनय भारद्वाज, सुधीर चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, कमल नारायण, भूषण आदि ने शुभकामनाएं दिए।

