Sport News

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

5वीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन 02 अगस्त को जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद, सरायपाली, बागबाहरा, बसना, पिथौरा के खिलाड़ी शामिल हुए।

योगासन सचिव गणेश कोसरे ने बताया कि व्यक्तिगत स्पर्धा में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक योगासन पेयर, रिदमिक योगासन पेयर के आयोजन विभिन्न आयु कैटगरी में हुआ.

जिसमें आयु वर्ग 10 वर्ष से 14 वर्ष, 14 वर्ष में 18 वर्ष, 18 वर्ष से 28 वर्ष, 28 वर्ष से 35 वर्ष, 35 वर्ष से 45 वर्ष एवं 45 वर्ष से 55 वर्ष तक बालक एवं बालिका हेतु अलग-अलग स्पर्धा आयोजित किया गया। आयोजन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि खेल अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, अध्यक्षता उप प्राचार्य सेजेश हिंदी स्कूल हेमंत डड़सेना, विशिष्ट अतिथियों में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तोरण यादव, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, सचिव गणेश कोसरे उपस्थित रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि लक्ष्मण पटेल अध्यक्ष जिला योगासन संघ, प्राचार्य सेजेश हिंदी महासमुंद संध्या चंद्राकर, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, इमरान अली, हिरेंद्र देवांगन रहे। आयोजन में निर्णायक सत्य नारायण दुर्गा, ममता प्रधान, प्रभा साहू, रेखराज चंद्राकर, तोरण यादव, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, वेदराम रात्रे, हिरेन्द्र साहू, कामता साहू, नीलम साहू, कामता साहू नर्रा, चमन लाल साहू, गौतम धीवर, तरुणा, सन्मय, बसंत कुमार मांझी का सहयोग रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम –

ट्रेडिशनल इवेंट में 10 से 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य पटेल रिवर्डल स्कूल महासमुंद ने प्राप्त किया, 14 से 18 वर्ष में भरत साहू बागबाहरा ने प्रथम स्थान, 18 से 28 वर्ष में वरुण निषाद ने प्रथम स्थान, 35 से 45 वर्ष में प्रथम स्थान बसंत कुमार पी जी कॉलेज महासमुंद ने प्राप्त किया.

45 से 55 वर्ष में प्रथम स्थान संदीप पटले ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 10 से 14 वर्ष में प्रथम स्थान युक्ति साहू एवं निष्ठा साहू ने प्राप्त किया। 14 से 18 वर्ष में प्रथम स्थान भामिनि साहू एवं द्वितीय स्थान पाखी साहू ने प्राप्त किया। 18 से 28 वर्ष में प्रथम स्थान रेणुका दीप एवं द्वितीय स्थान विधि सोनी ने प्राप्त किया। 28 से 35 वर्ष में प्रथम स्थान गुंजन एवं द्वितीय स्थान गायत्री चौधरी ने प्राप्त किया।

35 से 45 वर्ष में प्रथम स्थान प्रिया अग्रवाल एवं द्वितीय स्थान अमिता नासरे ने प्राप्त किया। 45 से 55 वर्ष में प्रथम स्थान पूनम पटले ने प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में बालक वर्ग में 10 से 14 वर्ष में प्रथम स्थान लाकेश्वर ने, 14 से 18 वर्ष में प्रथम भरत साहू ने, 18 से 28 वर्ष में प्रथम देवेंद्र कुमार दीवान ने प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सिंगल बालिका 10 से 14 वर्ष में प्रथम स्थान लक्ष्मी दीवान एवं द्वितीय स्थान तानी अग्रवाल ने प्राप्त किया, 14 से 18 वर्ष में प्रथम स्थान भामिनि साहू ने प्राप्त किया, 18 से 28 वर्ष में प्रथम स्थान विधि सोनी ने प्राप्त किया।

रिथमिक पेयर बालिका वर्ग में 10 से 14 वर्ष में प्रथम स्थान जागृति एवं कोमल दीवान गबोद महासमुंद ने प्राप्त किया, 18 से 28 वर्ष में प्रथम स्थान यशोदा साहू एवं गायत्री साहू ने प्राप्त किया। रिथमिक पेयर बालक वर्ग में 10 से 14 वर्ष में प्रथम स्थान प्रदीप जोशी एवं प्रकाश टंडन ने प्राप्त किया।

आर्टिस्टिक पेयर बालिका वर्ग में 10 से 14 वर्ष में प्रथम स्थान मीनाक्षी एवं जानवी ने प्राप्त किया, 18 से 28 वर्ष में प्रथम यशोदा साहू एवं गायत्री साहू ने प्राप्त किया। आर्टिस्टिक पेयर बालक वर्ग में 10 से 14 वर्ष में प्रथम स्थान कुंदन साहू एवं हेमांशु साहू ने प्राप्त किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author