Kabaddi

KHELNEWZ KORBA DESK राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ पुरुष टीम गुजरात रवाना

छत्तीसगढ़ की पुरुष कबड्डी टीम आज 72वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए वडोदरा गुजरात के लिए रवाना हो गई। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 27 फरवरी तक आयोजित है।

हाल ही में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के तत्वावधान में और कोरबा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से 25वीं राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी चैम्पियनशिप (9जनवरी से 11 जनवरी) का सफल आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ियों के लिए हसदेव खेल परिसर (लाल मैदान) मे विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और रणनीति पर कड़ी मेहनत की।खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए, प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों के आवास भोजन सहित संपूर्ण खर्च का वहन श्री राम इकबाल सिंह द्वारा किया गया।

टीम की रवानगी से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंटक फेडरेशन (056) श्री राम इकबाल सिंह ने सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित कर उन्हें जीत का आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दिए।टीम की रवानगी के अवसर पर संरक्षक डॉ. हरिश नायक, अध्यक्ष शेर सिंह (राजा भैया), सचिव अनुज प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष इंटक फेडरेशन (056) श्री राम इकबाल, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक बाबू लाल चंद्रा, आर सी सूर्यवंशी, ओम प्रकाश वर्मा, आर के वर्मा, सहदेव दास, जितेंद्र पांडे, नीलकमल राठौर ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author