इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन सीरिज के लिए कवर्धा के रामू सिंह ठाकुर का चयन किया गया. यह चयन प्रतियोगिता दिल्ली के विकासपूरी मैदान में 7 से 9 अक्टूबर तक रखी गई थी. जिसमे भारत के सभी राज्य के 173 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.इंडिया इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरिज का आयोजन 13 से 19 फरवरी तक आयोजित की गई है.
रामू की इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं पूर्व ज़िला वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह, सहायक संचालक ज़िला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र गुप्ता, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल एम शारदा, प्रबंधक रामकृष्ण स्कूल आदित्य सिंह, पूर्व ज़िला क्रीड़ा अधिकारी एच डी क़ुरैशी, पूर्व सहायक ज़िला क्रीड़ा अधिकारी महोबिया जी, दिनेश साहू, जितेन्द्र वैष्णव, सौरभ सिंह कोच एवं सचिव अविनाश चौहान, जय किशन चौहान, राजा जोशी, रिया तिवारी ने बधाई दिए.
