Wrestling

KHELNEWZ KANKER DESK सीनियर राज्य स्तरीय चयन कुश्ती स्पर्धा में मनोज, मधु, पूरब यादव ने जीता स्वर्ण पदक

भिलाई में आयोजित 25वीं सीनियर राज्य स्तरीय चयन कुश्ती स्पर्धा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किशनपुरी के व्यायाम शिक्षक मनोज साहू के साथ विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। किशनपुरी के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है.प्रतियोगिता दिसंबर में 11 से 14 अहमदाबाद में आयोजित होगा.

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी में मनोज साहू व्यायाम शिक्षक (NSNIS रेसलिंग कोच), मधु गावड़े, पूरब यादव ने स्वर्ण प्राप्त किया, नीली प्रभा ने रजत पदक और गोपिका गोटा ने कांस्य पदक जीते.विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कबड्डी ,रस्साकसी, कराते तीरंदाजी भला फेक, गोला फेक जैसे प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर प्रथम, दूसरा ,तीसरा स्थान विकासखंड में प्राप्त किया और जिला स्तर की होने वाले बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया।

किशनपुरी के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु राज्य टीम में चयन हुआ है, जो अब राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उपलब्धि व्यायाम शिक्षक एवं NIS कुश्ती प्रशिक्षक मनोज साहू के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यालय के कराटे प्रशिक्षक राकेश कुमार साहू के सहयोग से संभव हुई है।इस उल्लेखनीय सफलता पर विधायक सावित्री मांडवी, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, जिला खेल अधिकारी अनिल दहीवेले, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संजय जैन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय प्रमुख लिकेश्वर कुमार भुसाखरे (प्राचार्य) ने बच्चों को बधाई दिए।

अध्यक्ष एसएमडीसी दशरथ यादव, संकुल समन्वयक कार्तिक राम मरकाम, व्याख्याता मांडवी सिंह, सरिता, ममता चौहान, इंदु पोटाई, पूनाई नेताम, आत्माराम साहू, अशोक जैन, नेतराम साहू, हेमचंद साहू, सनातराम जूरी, उच्च श्रेणी शिक्षक उत्तम कटेंद्र, परशराम साहू, अरुण साहू, ममता एन., पूर्णिमा जैन, राकेश साहू (कराटे प्रशिक्षक), तुषार यादव आदि ने शुभकामनाएं दिए।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *