
अस्मिता खेलों इंडिया सिटी लीग प्रतियोगिता 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से कांकेर में आयोजित होगी. उद्घाटन अवसर पर दुर्ग सांसद एवं संरक्षक छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ विजय बघेल होंगे.

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना एवं प्राचार्य अभनपुर रामप्रसाद नेताम तथा संकुल प्राचार्य रूपेन्द्र रामटेके मौजूद रहेंगे. बस्तर संभाग के कांकेर जिले के विकासखंड नरहरपुर में ग्राम अभनपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यह स्पर्धा आयोजित होने जा रहा है।
READ THIS IMPORTANT ARTICLE https://khelnewz.in/khelnewz-jagdalpur-desk-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b5/: KHELNEWZ KANKER DESK अस्मिता खेलों इंडिया सिटी लीग 24 अक्टूबर को जिले में होगा आयोजित, उद्घाटन में सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथिकार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कांकेर जिला संघ की सचिव माधुरी साहू ने बताया कि स्पर्धा के माध्यम से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिला एवं बालिका प्रतिभाओं को आगे लाना और उन्हें एक बेहतरीन मंच प्रदान करना है। जिले के इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 23 अक्टूबर तक कांकेर जिला भारोत्तोलन संघ के सदस्यों एवं सचिव से संपर्क कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।


