Cricket

KHELNEWZ JAANJGIR DESK जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सिलेक्शन ट्रायल 20 सितंबर को होगा आयोजित

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अनुसार अंडर-14 एवं अंडर-16 पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। चयन ट्रायल हाई स्कूल ग्राउंड, जांजगीर में होगा। सभी खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी।

IMPORTANT ARTICLE READ NOW https://khelnewz.in/khelnewz-dhamtari-desk-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b0-23-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%95/: KHELNEWZ JAANJGIR DESK जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सिलेक्शन ट्रायल 20 सितंबर को होगा आयोजित

एसोसिएशन ने बताया कि नए एवं पुराने सभी खिलाड़ियों के लिए पंजीयन व नवीनीकरण प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को निम्न दस्तावेज देने होंगे-

डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र

पीवीसी आधार कार्ड (दोनों तरफ)

वर्तमान फोटो

पिछले छह वर्षों की मार्कशीट

डिजिटल निवास प्रमाण पत्र

पैन कार्ड

बैंक खाता विवरण

पुराने खिलाड़ियों को भी अपने सभी दस्तावेज दोबारा जमा करने होंगे. जिला एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ चयन ट्रायल स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा द्वारा दिया गया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *