शतरंज प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं बच्चों में बौद्धिक विकास, एकाग्रता तथा अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित अंडर-10, 15 एवं 19 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता जांजगीर में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बालक एवं बालिकाओं ने सहभागिता कर अपनी शतरंज प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह में जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ एवं डीबी वेंचर्स, चांपा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 205 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान, डॉक्टर रुचि गुलाबानी एवं विमल मानिकपुर द्वारा समापन अवसर पर खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद राशि प्रदान कर पुरुरकृत किया। अंडर-10 बालक वर्गवेदांश यादव ने प्रथम, आयांश फुल्लर ने द्वितीय एवं हृधान मावलंकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सक्षम जायसवाल, आदर्श गौतम एवं स्वस्तिक शर्मा क्रमशः चौथे, पांचवें एवं छठे स्थान पर रहे।
अंडर-10 बालिका वर्ग अनिरुद्धि अनंत ने प्रथम, सिद्धि सराफ ने द्वितीय एवं अनिका साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि अनाया लाकरा, सायंतिका मुखर्जी एवं शनाया कोसले ने क्रमशः चौथा, पांचवां एवं छठा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-15 बालक वर्ग प्रभमन सिंह प्रथम, रिमेश कालो द्वितीय एवं शुभम कुमार साहू तृतीय स्थान पर रहे। वहीं आदित्य वर्मा, आयुष यादव एवं सर्वेश ने क्रमशः चौथा, पांचवां एवं छठा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 बालिका वर्ग संबोधि सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निधि ध्रुववंशी द्वितीय एवं अन्वेषा राठौर तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा रिमझिम केवट, अनुषा खांडे एवं कृतिका साहू ने क्रमशः चौथा, पांचवां एवं छठा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 बालक वर्गगगन साहू ने प्रथम, भुवनेश्वर सिंह ने द्वितीय एवं प्रथम राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लोकेश पांडे, विवेक कुमार सोनी एवं लकी फारूकी ने क्रमशः चौथा, पांचवां एवं छठा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्गजसमन कौर प्रथम, इशिका साहू द्वितीय एवं अदिति बसंत तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि श्रृष्टि सिंह, डिंपल केवट एवं आकृति तिवारी ने क्रमशः चौथा, पांचवां एवं छठा स्थान प्राप्त किया।
सभी खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिनमें सर्वश्रेष्ठ यंगेस्ट खिलाड़ी का सम्मान सक्षम गुलाबानी को, सर्वश्रेष्ठ जांजगीर-चांपा खिलाड़ी का पुरस्कार विनायक मिश्रा को तथा दिव्यांग खिलाड़ी का पुरस्कार साध्य केशरवानी को प्रदान किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ रायपुर का सम्मान रिशान गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ बिलासपुर का हृधान जांगड़े, सर्वश्रेष्ठ बस्तर का अर्चित देवांगन तथा सर्वश्रेष्ठ सरगुजा का पुरस्कार लक्ष्य सिदार को मिला।विद्यालय स्तर पर सैनिक स्कूल अंबिकापुर को प्रथम, जैन पब्लिक स्कूल कोरबा एवं लोटस पब्लिक स्कूल जांजगीर-चांपा को द्वितीय एवं गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जांजगीर-चांपा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष देवेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष लोकेश यादव, सचिव गिरधर गोपाल, श्रीमती जयंती यादव, शशांक राठौर, राजू देवांगन, संतराम यादव, अभिजीत मावलंकर, सत्यप्रकाश तिवारी, सुश्री प्रतिभा यादव, मनीष सूर्यवंशी, हरवंश सूर्यवंशी, देवव्रत बैनर्जी, संतोष केवट सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
