
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुश्ती महिला टीम 17 से 20 मार्च तक कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र में आयोजित एवं जूडो पुरूष महिला 18 से 22 मार्च तक चण्डागढ़ विश्वविद्यालय मोहाली पंजाब में आयोजित आल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेगे।
टीम के रवानगी के पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कुलपति प्रो (डाॅ.) संजय तिवारी व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई। टीम खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया।

खेल संचालक डाॅ दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि कुश्ती महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर शासकीय महात्मा गांधी स्कूल दुर्ग में आयोजित कराया गया वही जूडो पुरूष महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर जूडो एकेडमी कैम्प 02 भिलाई में आयोजित कराया गया। कुश्ती टीम के मैनेजर श्रीमती अनिता पौषार्य क्रीड़ाधिकारी शासकीय महाविद्यालय गंडई व कोच एन.आई. एस. श्रीमती संतोषी चन्द्राकर है। वही जूडो टीम के मैनेजर विजय नाग वैशाली नगर भिलाई व कोच श्रीमती स्वेता है।
कुश्ती महिला टीम में शामिल खिलाड़ी
आरती स्वर्गीय दरन बाई ताराम शासकीय महाविद्यालय गुरुर, नीलिमा साहू शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, प्रेमा ढीमर शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग, ग्रेसी पटेल शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, खुशी सोनकर शासकीय महाविद्यालय दुर्ग तन्नु शासकीय महाविद्यालय गंडई है।
जूडो पुरूष/महिला टीम में शामिल खिलाड़ी
घनश्याम निर्मलकर शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई, योगेन्द्र कुमार साहू मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई, सपना यादव स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज हुडको, दिव्या कुमारी शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई, नदिनी सिंह कल्याण पीजी कॉलेज भिलाई नगर, इशिता साहू शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई है।

