
शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि शहर विधायक की उपस्थिति में अध्यक्ष रितेश सिंह, सचिव मृत्युंजय शर्मा, उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह, कोषाध्यक्ष सनत केलेलकर, सह सचिव दिनेश वर्गीस, कार्यकारिणी सदस्य डोरिस वात्सल्य एवं इसहाक तिर्की को पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा का शपथ दिलाया.
इस कार्यक्रम मे जिला भाजपाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर एवं बिलासपुर ओलिंपिक समिति अध्यक्ष पंकज तिवारी, संघ के सरंक्षक सुशील मिश्रा, संभागीय कार्यालय बिलासपुर से जीडी गर्ग उपस्थिति थे.
श्री अमर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक शिक्षा शिक्षक की जो भी मांग है उसको पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने के लिए भी संगठन को आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षा शिक्षक की भूमिका समाज में सामाजिक सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए महत्वपूर्ण है. इस बैठक में छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के विस्तार की भी घोषणा कर प्रदेश पहिकारियों की मनोनयन किया गया.

जिसमे प्रदेश संघ के प्रमुख सलाहकार के रूप में बिलासपुर से डॉ सुरेश शुक्ला, सरगुजा से आनंद धर दीवान, कोरबा से कृष्णा गढ़ेवाल, संभाग प्रभारी रायपुर आलोक मिश्रा, सरगुजा कमल निकुंज, बिलासपुर दुर्ग अजय राणा एवं बस्तर रजनीश ओसवाल है.
महिला प्रकोष्ठ मे श्रीमती तूलिका सिंग प्रभारी, श्रीमती ममता ठाकुर (धमतरी) सह सचिव, पायल दिल्लीवार (मानपुर-मोहला), सीमा रौशनी (सरगुजा), कांति चंद्राकर (खैरागढ़), कंचन अनंत (बिलासपुर), पूजा अकेला (सारंगढ़) संगठन-सचिव विकास सिंह (सरगुजा), लाल बहादुर सोनकर (रायपुर), प्रदीप सिन्हा (धमतरी), विजय स्नाकर (रायपुर), संतोष देशमुख (राजनांदगांव) सह संगठन सचिव-अमित तिवारी (बिलासपुर), हरबंश निषाद (भाठापारा), सूरज कुमार (कोरिया) विधि प्रकोष्ठ मे प्रभारी- महेश शर्मा (बिलासपुर), वरुण पांडेय (रायपुर), सुभाष त्रिपाठी (बिलासपुर), मीडिया प्रभारी भोजराम मनहरे (रायपुर), अख़्तर खान (बिलासपुर), संदीप खलखो (सरगुजा), कार्यालय प्रभारी कृष्णा पटेल एवं अजय त्रिपाठी के नामों की घोषणा कर सभी मनोननीत पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों का सम्मान किया गया.
समारोह मे श्री अग्रवाल के द्वारा सिविल सर्विस प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक विजेता समतरो के व्यायाम शिक्षक खिलेंद्र साहू एवं अम्बिकापुर के व्यायाम शिक्षक आनंद धर दीवान को मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया. कार्यक्रम मे मंच का संचालन संघ के प्रदेश सचिव मृत्युंजय शर्मा एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने किया.
