Football

KHELNEWZ DURG DESK हेमचंद विश्वविद्यालय की फुटबाॅल टीम लगातार दूसरी बार आल इंडिया के लिए किया क्वालिफाई

वोक्सन विश्वविद्यालय हैदराबाद में 05 से 11 जनवरी तक आयोजित दक्षिण पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन फुटबाॅल पुरूष प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की फुटबाॅल पुरूष टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार आल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

टीम की इस जीत पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डाॅ संजय तिवारी, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप व खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने खिलाड़ियों को बधाई दिये व आल इंडिया प्रतियोगिात के लिए भी शुभकामनाएं दिए।

खेल संचालक डाॅ दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि फुटबाॅल टीम निर्णायक एवं महत्वपूर्ण क्वालीफाई मैच में मनीपाल विश्वविद्यालय जयपुर को एकतरफा 3-0 गोल से पराजित कर आल इंडिया के लिए क्वालीफाई किया। खिलाड़ी तूषार यादव ने 2 व टी सुरेश ने 01 गोल कर टीम के जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टीम के मैनेजर डाॅ. मून्नालाल नन्देश्वर क्रीड़ाधिकारी शासकीय नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़ व कोच लक्ष्मेन्द्र कुलदीप क्रीड़ाधिकारी शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर कॉलेज दुर्ग है जिनके मागर्दशन में टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। टीम के क्वालीफाई करने पर वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी डाॅ ऋतु दुबे, डाॅ. नरेश दिवान, डाॅ. रमेश त्रिपाठी, अरूण चैधरी एवं यशवंत देशमुख ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *