कृष्णा विश्वविद्यालय आंध्रप्रदेश में 14 से 18़ फरवरी तक आयोजित आल इंडिया नेटबाॅल प्रतियोगिता में हेमंचद यादव विश्वविद्यालय की नेटबाॅल महिला टीम लगातार 06 मैचों में जीत हासिल कर पहली बार क्वालीफाई की है।
टीम के खिलाड़ियों का लगातार शानदान प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डाॅ.) संजय तिवारी व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।
खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि नेटबाॅल टीम ने पहला मैच आचार्य नागार्जुना विश्वविद्यालय आंध्रप्रदेश को 57-09 से एकतरफा जीत हासिल की, दूसरे मैच में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय, ग्वालियर से वाॅक ओवर मिला, तीसरे मैच में कवयित्री बहिनाबाई चैधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जलगांव को 48-18 से पराजित की वही चौथे मैच में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय केरल को 59-25 से पराजित की पांचवे मैच में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर 49-32 से पराजित की वही छटवे मैच में युनिवर्सिटी आफ दिल्ली को 50-43 से पराजित कर प्रतियोगिता में पहली बार क्वालीफाई की है।

टीम में शामिल खिलाड़ी सोनम, मीशा, शिवांगी, हर्षिता, भूमिका, खुशी एवं योगिता ने जीत में महत्वपूर्ण योगदान दी है। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय द्वारा नेटबाॅल महिला टीम का 07 दिनों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराया था. टीम के मैनेजर सुश्री मौसमी ठाकुर क्रीड़ाधिकारी मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई व कोच मनोज साहु भिलाई है।
नेटबाॅल महिला टीम के जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के अधिकारीगण डाॅ. राजमणि पटेल, डाॅ. नीलू श्रीवास्तव, श्रीमती ममता अवस्थी, श्री राजेन्द्र चैहान, श्री हिमांशु मण्डावी एवं श्री दिग्विजय जी साथ विश्वविद्यालय क्रीड़ासमिति के सदस्य डाॅ. अजय सिंह, डाॅ. अल्का मेश्राम, डाॅ. राकेश तिवारी, डाॅ. शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी डाॅ. ऋतु दुबे एवं श्री अरूण चैधरी तथा शहीद राजीव पांडे से आवार्डेड नेटबाॅल गोल्ड मेडलिस्ट सीनियर नेशनल खिलाड़ी मोहन राव ने बधाई दिए.

