06 अगस्त को गायत्री विद्यापीठ, राजनांदगांव में आयोजित संभाग स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया।
प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा डीगमणि सपहा ने सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही रिदमिक पेयर प्रतियोगिता में (10+14) सब जूनियर बालिका में मोक्षिता साहू एवं मानवी धीवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तेलीगुण्डरा की छात्रा टोमांशिक पटेल ने जूनियर(14+17) बालिका ट्रेडिशनल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया.
इस उपलब्धि पर योग प्रशिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा व महेंद्र साहू ने खिलाड़ियों को बधाई दिया. विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कुमुद साहू, खेल शिक्षिका अंजू रत्नाकर, संकुल समन्वयक हेमंत कुर्रे, प्रधान पाठक एम.एल. वर्मा, खिलेंद्र साहू आदि ने बधाई प्रेषित किया.
