Sport News

KHELNEWZ DURG DESK राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के चौथे दिन प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन

अग्रसेन भवन, सेक्टर-6, भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के चतुर्थ दिवस में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट योगाभ्यास प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदित सेठ अध्यक्ष योगासन भारत, विशिष्ट अतिथि संजय मालपानी उपाध्यक्ष, अध्यक्षता विजय बघेल सांसद दुर्ग, सत्यनारायण राठौर संभाग आयुक्त, डॉ.आशीष जायसवाल मैनेजिंग डायरेक्टर चौकसे ग्रुप, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद अनंत, अशोक जायसवाल योगासन सरगुजा, चतुर्भुज राठी, प्रदीप्ता कुमार मोहापात्रा, सुधांशु शेखर, दलीप सिंह चंडीगढ़ स्वर्ण पदक, अर्णव हरियाणा रजत पदक, ध्रुव पोखरियाल उत्तराखंड को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से आर्टिस्टिक ग्रुप में अर्जुन परमार राजस्थान, वैभव महाराष्ट्र, रोहित हरियाणा, दलीप सिंह चंडीगढ़ से भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर योगासन भारत के उदित सेठ जी ने गोस्वामी जयंत विष्णु भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, अनूप बंसल जी सरंक्षक, डॉ.मेजर सिंह सचिव को इस राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सम्मानित किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author