badminton

KHELNEWZ DURG DESK अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता में संगीता राजगोपालन सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित

12 से 16 नवंबर तक देहरादून में आयोजित हुए अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 13 वीं बार ओवर आल विजेता बना। छग ने सर्वाधिक 74 स्वर्ण पदक जीतकर 578 अंक अर्जित किए। राज्य के निखिल खलको प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी एवं दुर्ग की वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी संगीता राजगोपालन सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित की गई।

संगीता ने जहां बैडमिंटन में 4 स्वर्ण पदक हासिल किये वहीं 01 पदक लान टेनिस में भी जीती। संगीता ने अब तक वन‌ विभाग की प्रतियोगिता में 108 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस वर्ष का छग राज्य का सम्मानित स्वर्गीय विनोद चौबे अवार्ड भी संगीता को घोषित किया जा चुका है ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author