Wrestling

KHELNEWZ DHAMTARI DESK राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती क्रीड़ा स्पर्धा में जिले के पांच खिलाड़ियों ने जीते पदक

26 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा बालक बालिका कुश्ती स्पर्धा का आयोजन धमतरी में हुआ. यह प्रतियोगिता 20 से 23 अगस्त तक आयोजित हुआ. जिसमें जय बजरंग अखाड़ा गोकुलपुर के पांच बालक बालिका खिलाड़ियों ने अपने अपने वजन समूह में दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ मेडल जीते.

17 वर्ष बालक 55 किलो ग्राम यमन यादव सिल्वर मेडल, बोनेश कुमार साहू 92 किलो गोल्ड मेडल, बालिका तेजस्विनी नेताम 53 किलो ग्राम गोल्ड मेडल, आयुष कुमार 63 किलो ग्राम सिल्वर मेडल, आर्यन निशांत 55 किलो ग्राम ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल है.

सभी खिलाड़ियों को अखाड़ा गोकुलपुर के उस्ताद भगवान सिंह यादव, राजकुमार नेताम, कृष्णा साहू, मेघराज यदु, मुकेश साहू, मनोज साहू, हरीश नेताम, लल्ला यदु, प्रभात भोयर, कुणाल यादव, एन आई एस कुश्ती प्रशिक्षक विजय कुमार यादव, कोच नुमेश यादव आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author