Sport News

KHELNEWZ DHAMTARI DESK जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथीडीह में 9 जून को किया गया.

जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भुवन लाल गायकवाड़, शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष यवन लाल साहू और नानक राम निषाद आदि उपस्थित थे. शिविर मे मुख्य रूप से सॉफ्ट बाल, गतका, और कुश्ती खेल क़ो सिखाया गया.

प्रदर्शन के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों क़ो जिला प्रशासन व खेल विभाग के द्वारा टी शर्ट और सभी प्रशिक्षणथिर्यो क़ो प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इस दौरान जिला खेल अधिकारी पीयूष तिवारी, सहायक खेल अधिकारी जे. पी. देव मौजूद रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author