Baseball

KHELNEWZ BILASPUR DESK संभाग स्तरीय शालेय बेसबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेज़बान बिलासपुर बना ओवरऑल चैंपियन

छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 26वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बेसबॉल बालक वर्ग का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बिलासपुर, मुंगेली, जी.पी.एम., कोरबा, सक्ती एवं सारंगढ़ सहित कुल 6 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

संयुक्त संचालक अश्वनी भारद्वाज एवं जीडी गर्ग के मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय बेसबॉल बॉयज़ 14,17,19 वर्ष का सफलता पूर्वक संभाग स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुआ। 14 वर्ष आयु वर्ग में खेले गए मुकाबलों के फाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने मुंगेली को 5-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

17 वर्ष आयु वर्ग में बिलासपुर ने मुंगेली को 10-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 19 वर्ष आयु वर्ग में बिलासपुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी कोरबा को 7-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बिलासपुर जिला ओवरऑल चैंपियन बना।

इस दौरान अख्तर खान, मुकेश कश्यप, गीता सिंह बनाफर, प्राची शर्मा, आकृति श्रीवास्तव, संदीप गहिरे, अंकुर रजक नेहा यादव आदि मौजूद थे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *