Uncategorized

KHELNEWZ BILASPUR DESK पामगढ़ की शिक्षा दिनकर ने राष्ट्रीय मल्लखंब प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी में 27 से 29 सितंबर तक अखिल भारतीय आमंत्रण मल्लखंब प्रतियोगिता आयोजित हुआ. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ से कुल 24 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। पामगढ़ की शिक्षा दिनकर ने व्यक्तिगत मल्लखंब स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिका प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार हिस्सा लेने वाली पामगढ़ की प्रज्ञा कुर्रे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ की ओर से पुष्कर दिनकर और प्रेमचंद शुक्ला ने तकनीकी अधिकारी एवं निर्णायक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के मैनेजर देवराज तिवारी बिलासपुर एवं कोच मंगलूराम उसेन्डी नारायणपुर थे।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने भी सहभागिता की। इनमें यशपाल, बरेठ,आयुषी, सिद्धार्थ, प्रतीक बंजारे, अभिजीत कुर्रे, समीर कुमार, रोशनी धीवर, हिमांशी, हुसैंती, निधि उसेन्डी सहित नारायणपुर के खिलाड़ियों ने भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, संरक्षक अनिल टाह, उपाध्यक्ष विरेन्द्र तिवारी, बिसन कसेर, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, मनोज प्रसाद, मिलिन्द भानदेव, मृणाल मूले, प्रशांत तिवारी, विशाल दूबे, कमलकिशोर निकुंज, किशोर कुमार वैष्णव, डॉ प्रमोद यादव आदि पदाधिकारियों ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author