Squash

नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए स्टेट ट्रायल 3 अक्टूबर को होगा आयोजित

छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन द्वारा जयपुर में आयोजित होने वाली सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए राज्य की टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।ट्रायल 03 अक्टूबर को स्क्वैश कॉम्प्लेक्स बूढ़ापारा रायपुर में आयोजित होगा। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी 01 अक्टूबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 29 अक्टूबर तक सवाई मान सिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित किया जाएगा। चयन ट्रायल में BU-11, GU-11, BU-13, GU-13, BU-15, GU-15, BU-17, GU-17, BU-19 एवं GU-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author