
दूसरे एशियन मास्टर्स स्विमिंग कम्पटीशन बैंगलोर में 4 से 10 अक्टूबर के मध्य जारी है. जिसमें पुरे एशिया से मास्टर कैटेगरी में 1350 से ज्यादा तैराक शामिल हो रहे है. इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में न्यायधानी के वरिष्ठ तैराकी प्रशिक्षक एवं मास्टर्स के खिलाड़ी राजेश साहू ने बटरफ्लाई इवेंट में हिस्सा लिया है.
50 मीटर के इवेंट में श्री साहू ने छटवां स्थान हासिल करते हुए वर्ल्ड मास्टर स्विमिंग कम्पटीशन में क्वालिफिकेशन अर्जित करने में सफलता हासिल किये. यह स्पर्धा बुडापेस्ट हंगरी में होगा आयोजित, जिसमे राजेश साहू भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.
Please follow and like us:


