Football

KHELNEWZ BILASPUR DESK संभाग स्तरीय शालेय अंडर-19 बालिका फुटबॉल स्पर्धा न्यायधानी में हुआ संपन्न

26 वीं संभाग स्तरीय शालेय अंडर-19 बालिका फुटबॉल स्पर्धा 20 जुलाई को जिला खेल परिसर सरकंडा में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में कुल तीन टीम ने भाग लिया. जिसमें कोरबा, जांजगीर एवं मेजबान बिलासपुर शामिल रहे. सारंगढ़ के खिलाड़ी ट्रायल में सम्मिलित हुए.

इस दौरान संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग ए के भारद्वाज, जी डी गर्ग सहायक संचालक क्रीड़ा, मस्तूरी के व्यायाम शिक्षक ई सुनील कुमार राव, मोहन थापा, रामदेव बोले, चेलकर संर संयोजक के रूप में उपस्थित रहे.

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोरबा, द्वितीय स्थान बिलासपुर, तृतीय स्थान पर जांजगीर रहा. स्पर्धा के सफल संचालन में सानंद कुमार वस्त्रकार, विशाल दुबे, अखिलेश कौशिक, रमिज राजा, ओष कुमार तिवारी, तरुण साहू आदि का सहयोग रहा.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author