Wrestling

KHELNEWZ BILASPUR DESK राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों का हुआ चयन

अंडर 15 वर्ष बालक बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सलेम तमिलनाडु में 27 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित किया गया है. इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के द्वारा ट्रायल खेलो इंडिया लघु केंद्र धमतरी में 8 फरवरी को आयोजित किया गया.

जिसमे जिले से सात पहलवानो जिनमे पांच बालिका एवं दो बालक भाग लिए थे. बालिका वर्ग के 33 किलोग्राम भार वर्ग में चंचल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 39 किलोग्राम भार वर्ग में काव्य यादव प्रथम स्थान पर रहे, 46 किलोग्राम भार वर्ग में चांदनी जायसवाल प्रथम स्थान पर रही, 50 किलोग्राम भार वर्ग में अस्मिता गायकवाड प्रथम स्थान स्थान प्रताप की, 54 किलोग्राम भार वर्ग में बरखा हार्मनी प्रथम स्थान प्राप्त किया.

बालक वर्ग में 38 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष सूर्यवंशी तीसरे स्थान पर रहे. सभी पहलवान राष्ट्रीय कुश्ती कोच सागर धीवर के नेतृत्व में हिस्सा लिए. पहलवानों की जीत पर सिद्ध पीठ गिरजा बंध हनुमान मंदिर अखाड़ा रतनपुर के संरक्षक महंत श्री तारकेश्वर पुरी जी महाराज, गजेंद्र दुबे, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जीवन मिश्रा, अध्यक्ष शंकर राव मराठा, उपाध्यक्ष गोपी यादव, सचिव विकास धीवर, कोषाध्यक्ष हर्ष पटेल आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author