आगामी 14 एवं 15 मार्च को आयोजित 5 वीं भारतीय ओपन जंप प्रतियोगिता अंजू बाबी हाई परफार्मेंस सेंटर गुड अर्थ मल्हार बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी.
इस प्रतियोगिता में लंबी कूद के लिए बलराम सिंह जगत रायपुर जिला से आयु वर्ग 18 वर्ष एवं दिगेश्वर कुमार जिला कांकेर से आयु वर्ग 20 वर्ष चयनित हुए है.

जूनियर टीम के चयन कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार के साथ में पांच अन्य सिलेक्टर जिनमे चारुलता गजपाल महासमुंद, नागेंद्र प्रताप सिंह पेंड्रा, नरेंद्र कुमार मेश्राम नारायणपुर, के श्रीनिवास दुर्ग और नरेश कुमार कुशवाह सूरजपुर से थे.कनिष्ठ टीम के मुख्य प्रशिक्षक अशोक कुमार एवं प्रबंधक के रूप में के. श्रीनिवास राव होंगे.
खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी ने शुभकामनाये दिए. यह जानकारी संघ के संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया.


