chess

KHELNEWZ BILASPUR DESK जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अयांश बने चैंपियन

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में अंडर-7, अंडर-9 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता फिडे के नियमों के अनुसार चार चक्रों में संपन्न हुई.

अंडर 7 बालक वर्ग प्रथम स्थान अयांश फूलर, द्वितीय स्थान आयरव अग्रवाल, अंडर 9 बालक वर्ग प्रथम स्थान हरीश आर द्वितीय स्थान-आरव प्रताप माल, अंडर-9 बालिका वर्ग प्रथम स्थान समायरा उभरानी, द्वितीय स्थान सिद्धि शुक्ला, अंडर-7 बालिका वर्ग, प्रथम स्थान गार्गी कर्मा द्वितीय स्थान हित्या महिलांगे.

इन सभी 8 विजेताओं का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है. मंच पर मुख्य अतिथि एम एल चंद्राकर तथा विशिष्ठ अतिथि मनीष उभरानी, संघ के उपाध्यक्ष गुरुद्वीप सिंह आज़मानी एवं अध्यक्ष राकेश शर्मा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन मुख्य निर्णायक संदीप मिश्रा, सहायक निर्णायक लोकेश पांडे द्वारा किया गया. संघ के सचिव विक्रांत कक्कड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author