chess

KHELNEWZ BHILAI DESK छत्तीसगढ़ स्टेट फीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप का इस्पात नगरी में हुआ शुभारम्भ

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला संघ द्वारा इस्पात नगरी भिलाई के सेक्टर 6 जैन भवन में स्टेट सब-जूनियर फीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप का शुभारंभ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप दास ने किया । इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन, मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर अनीस अंसारी, सहायक निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर शुभम बसोंने, फिडे आर्बिटर अनिल शर्मा विशेष रूप से मंचासिन थे।

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने स्पर्धा संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के 19 जिलों के 142 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। स्पर्धा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 4 बालक एवं 4 बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author