जयपुर में 6 से 9 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के गौरव राज ने 100 मी बैक स्ट्रोक में 01.17 :94 सेकंड का समय निकालकर बॉयज ग्रुप 3 में ब्रोंज मेडल मेडल जीतने में कामयाब रहे.
इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ स्विमिंग संघ के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, राज्य ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, महासचिव सहीराम जाखड़ तथा कोषाध्यक्ष परमिंदर सिंह ने गौरव राज को शुभकामनाएं प्रेषित किये.
Please follow and like us:
