एचवीसी ग्राउंड में वरिष्ठ भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम के सदस्य शिखर सिंह का एचवीसी के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
वॉलीबॉल के उभरते हुए सितारे शिखर सिंह ने हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित AVC कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। वरिष्ठ भारतीय वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने के अलावा, शिखर प्राइम वॉलीबॉल लीग के पहले संस्करण से ही खेल रहे हैं।
उन्होंने उज्बेकिस्तान के फरगाना में आयोजित सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल एसोसिएशन (CAVA) पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। सर्विसेज टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता है l
शिखर ने अपने वॉलीबॉल करियर की शुरुआत इस्पात क्लब, कुर्सीपार, भिलाई से की थी. इस अवसर पर उनका स्वागत एचवीसी के अध्यक्ष निर्मल सिंह और सचिव विनोद नायर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया. इस दौरान वरिष्ठ वॉलीबॉल कोच वी.एन. सोनी भी उपस्थित थे।

