भाटापारा के क्रिकेट खिलाड़ी गुणवंत अवस्थी का चयन बीसीसीआई द्वारा आयोजित वीनू माकड़ ट्रॉफी में आगामी सत्र के लिए चयन हुआ है। वे छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। टूर्नामेंट 9 अक्टूबर से प्रारंभ होगा. गुणवंत सियोन क्रिकेट अकादमी के नियमित खिलाड़ी हैं।

उनके चयन होने पर जनप्रतिनिधि शिवरतन शर्मा (पूर्व विधायक), पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सुनील यदु (पार्षद), पुलक निरंजन अवस्थी (पिता), सपना अवस्थी (माता), भाई ऋषभ अवस्थी, दीपक पांडेय, कोच सुमित सिंह, ओंकार वर्मा, किशन भाट एवं एकेडमी परिवार ने बधाई दिए.

