स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मे दुर्ग संभाग की टीम मे शामिल जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. 40 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की टीम मे चयन किया गया है, वही 8 खिलाड़ियों का नाम प्रतीक्षा सूची मे है.
विद्यालय के व्यायाम शिक्षक व कोच मृत्युंजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन खिलाड़ियों मे बेसबाल दिल्ली मे आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे 19 वर्ष आयु वर्ग मे सागर यदु, सोनू यादव, बालिका वर्ग मे चांदनी यदु, आसमीन सिन्हा, देविका यदु, हीना लहरे,17 वर्ष आयु वर्ग मे जेवरा विद्यालय के राम यादव,अमित ध्रुव,खूबचंद पाटिल,17 वर्ष बालिका वर्ग मे रागिनी ध्रुव,खिलेश्वरी, चैताली, 14 वर्ष आयु वर्ग मे जेवरा विद्यालय के दीपक,कार्तिक,नैतिक, बालिका वर्ग मे दिव्या सिंह, सुमन का चयन किया गया है.

नागपुर मे आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु सॉफ्टबॉल खेल के 19 वर्ष आयु वर्ग मे भोली साहु,काजल साहु,तारनी यदु,तनु यादव बालक वर्ग मे मयंक निषाद,देव पाटिल, संदीप पटेल,लक्ष्य कांठले,शिकेश छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की प्रतियोगिता मे 17 वर्ष आयु वर्ग मे कोमल पाटिल, राजू निषाद,विशेष साहू बालिका वर्ग मे पल्ल्वी साहू, सरिता साहु,सुकृति निषाद,रेशमा साहु हिस्सा लेंगे.दिल्ली मे आयोजित प्रतियोगिता हेतु 14 वर्ष आयु वर्ग मे रोहन कुमार, रोशन कुमार बालिका वर्ग मे करीना पाटिल, मोनिका साहू, फुलेश्वरी चयनित हुए है.
लुधियाना मे राष्ट्रीय शालेय गतका खेल के 19 वर्ष आयु वर्ग बालिका मे डिलेश्वरी वही रायपुर मे होने वाली राष्ट्रिय गतका प्रतियोगिता 17 वर्ष मे प्रियंका का चयन हुआ है.इनके अतिरिक्त मयंक लहरे, कुसुम,नेहा साहु, प्रशांत सोनकेवरे, भुमिका निषाद, शेखर पाटिल, भूमिका, उमेद दास आदि का चयन प्रतीक्षा सूची मे किया गया है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे उत्कुष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की टीम मे चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चतुर्वेदी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कामिनी महिलाँगे, जेवरा स्कूल प्राचार्य सोमेश्वर देवांगन, महेन्द्र पाटिल सरपंच एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, समिति सदस्य उदय भास्कर सिंह, प्रबल सिंह ठाकुर, प्रधान पाठक विनोद कुमार चौहान, सी एस सी उद्धव साहु आदि ने बधाई दिए.
