Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK चौकसे फार्मेसी कॉलेज की क्रिकेट और बैडमिंटन टीम का हुआ गठन

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के अंतर्गत एकीकृत राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज बैडमिंटन महिला पुरुष व क्रिकेट की प्रतियोगिता के लिए चौकसे फार्मेसी कॉलेज टीम का गठन किया गया है.

बैडमिंटन पुरुष वर्ग में चंद्रमणि, तनिष्क, हसन, सचिन सिंह, मनीष सिंह भारद्वाज, परितोष कश्यप हैं जबकि महिला वर्ग में निशा भास्कर, नेहा केवट, मंतशा, तनवीर, सुभद्रा मलिक, रीबा रहमान, खुशबू और श्रद्धा गोरे है.

क्रिकेट की टीम में हिमांशु, रंजन, सत्यम, विनोद, विकेट कीपर जोशी, नरेश निर्मलकर, राहुल यादव, ताराचंद, राहुल कुमार, भूपेन निर्मलकर करण निर्मलकर है. टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए चौकसे ग्रुप आफ कॉलेजेस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर आशीष जायसवाल, प्रिंसिपल डॉक्टर श्रुति राठौर, ओएसडी डॉ शरद कुमार कौशिक ने शुभकामनाएं दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author