Cricket

KHELNEWZ BASTAR DESK जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 16 का 13 व अंडर 23 एवं सीनियर वर्ग का ट्रायल 14 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिक्रेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 प्लेट ग्रुप डे मैच (टेस्ट मैच) प्रतियोगिता हेतु जिला किक्रेट संघ जगदलपुर द्वारा बस्तर जिले के टीम के लिये ट्रायल शनिवार 13 सितम्बर को, अंडर 23 का ट्रायल एवं सीनियर वर्ग प्लेट ग्रुप डे मैच एवं टी- 20हेतु का ट्रायल 14 सितम्बर को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस किक्रेट स्टेडियम कालीपुर में प्रातः 09:00 बजे से लिया जायेगा।

अंडर 23 का स्टेट संघ द्वारा प्रतियोगिता नहीं कराई जायेगी । चयनित खिलाड़ियों को ट्रायल हेतु रायपुर में भेजा जायेगा। इच्छुक खिलाड़ी सफेद पोशाक एवं स्वयं के किट के साथ पहुंचे। जिन्होंने अपना पंजीयन नहीं कराया है, वे अपना पंजीयन ट्रायल दिनांक कोरजिस्टेशन फार्म के साथ पिछले 06 वर्ष की अंकसूची, पीवीसी आधारकार्ड, मेन्यूल जन्म प्रमाण पत्र डिजीटल, 02 कलर फोटो पासपोर्ट साईज वर्तमान की, पेनकार्ड, ब्लड ग्रुप सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र संलग्न कर जमा कर सकते है या ट्रायल के बाद भी जमा कर सकते है।

अंडर -16 में वही खिलाड़ी भाग ले सकते है। जिनका जन्म 1 सितम्बर 2010 से 31 अगस्त 2012 में होना चाहिये, अंडर 23 मेंवही खिलाड़ी भाग ले सकते है जिनका जन्म 1 सितम्बर 2003 से 2007 में होना चाहिये। चयनकर्ता प्रदीप गुहा, शाहिद खान, रविन्द्र ठाकुर, विवेक राय, टोनी बारला होंगे तथा बस्तर जिला किक्रेट के कोच करणदीप सिंह को भी उपस्थित रहने कहा गया है । ट्रायल में छत्तीसगढ़ स्टेट संघ रायपुर से नियुक्त पर्यवेक्षक शेख अनवर उपस्थित रहेंगे.ट्रायल के दौरान जिला क्रिक्रेट संघ के पदाधिकारी/सदस्य में आनंद मोहन मिश्रा, राज कुमार महतो, शिवनारायण महंती, विश्वमोहन मिश्र, अनूप मेहरा, सुशील चौहान, संतोष झा उपस्थित रहेंगे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author