जिला बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ी विक्की भगत का चयन प्रदेश की जूनियर बालक टीम में हुआ है। विक्की अब पुडुचेरी में आयोजित होने वाली 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह प्रतियोगिता 22 मई से 29 मई तक आयोजित होगी। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि विक्की पिछले कई वर्षों से गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में नियमित अभ्यास कर रहा है। इस उपलब्धि पर अनिल सिंह मेजर, आदित्यायेश्वर शरण सिंह, गौरव सिंह, केपी सिंह, सौरभ सिंहा, निशांत सिंह, रजत सिंह सहित जिला बास्केटबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित किये.
Please follow and like us:

