5 जुलाई से 8 जुलाई तक लंदन में होने वाले मालबोरो कप प्रतियोगिता में भारतीय टीम के अतिरिक्त इंग्लैंड, वेल्स और जिम्बाब्वे की टीमें हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता के पूर्व 28 जून से सभी टीमें 2-2 प्रेक्टिस मैच खेलेंगे। जिसमें भिलाई के पूर्व रणजी खिलाड़ी के राजगोपालन लगातार तीसरे वर्ष चयनित हुए है.गत वर्ष के मालबोरो कप प्रतियोगिता में राजगोपालन के शानदार प्रदर्शन एवं इस वर्ष खेले गये घरेलू प्रतियोगिताओं के आधार पर इस वर्ष भी इनका चयन भारतीय टीम में किया गया।
भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधा विभाग में कार्यरत राजगोपालन तत्कालीन एमपी से ओपनर बल्लेबाज एवं विकेट कीपर के रूप में रणजी खिलाड़ी रहे हैं। श्री राजगोपालन छग के रणजी टीम में बैटिंग कोच, अंडर 19 एवं 16 के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
Please follow and like us:
