छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा 23 जुन को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर आज नया रायपुर अटल नगर में भारतीय ओलंपिक संघ के आग्रह पर 2036 वृक्षा रोपण एवं सभी ओलिंपिक खेल के दो उत्कृष्ट खिलाड़ी एक महिला एक पुरुष एवं एक कोच का सम्मान किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन, श्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री व खेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्री केदार कश्यप मंत्री, श्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब मंत्री, साथ ही इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया, शरद शुक्ल, संजय मिश्रा, उपाध्यक्ष मो. अकरम खान, सहसचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी सहित छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

वन विभाग के अरुण पांडे पीसीसीएफ, लोकनाथ पटेल डीएफओ, आनंद कुदरया एसडीओ, चन्द्र प्रकाश महोबिया आरओ, दीपक तिवारी आरओ, लीना कश्यप, संतोष सावंत, केशव उपस्थित थे। सभी उपस्थित प्रशिक्षक खिलाड़ी आदि के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस को केक काट कर सेलिब्रेट किया गया.
