Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK नेशनल बास्केटबाल स्पर्धा की स्वर्ण पदक विजेता गर्ल्स टीम का सम्मान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने किया

आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष निवास शंकर नगर में 76वी जूनियर नेशनल बास्केटबॉल की स्वर्ण पदक विजेता बालिका बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षको का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी छत्तीसगढ़ के बालिका खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको को बधाई दी एवं अपने स्वेक्षा निधि से 15,000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जब वो 15 वर्ष मुख्यमंत्री थे तब श्री राजेश पटेल ने हमेशा राज्य का मान बढ़ाया था और उनके रहते हुए छत्तीसगढ़ बालिका बास्केटबॉल टीम ने पूरे देश मे अपनी छाप छोड़ी थी और अभी 11 वर्षो के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल बालिका टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है एवं इसी तरह छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल टीम नई ऊँचाई पर पहुचे।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिंह सिसोदिया ने भी छत्तीसगढ़ की बालिका टीम को बधाई दी एवं उन्हें हर संभव मदद करने की बात कही। संघ से अमर पारवानी के द्वारा सभी खिलाड़ियों को 5100 रुपये देने की घोषणा की गयी।

छतीसगढ की बालिका टीम इस प्रकार है

अंजली कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान, नताशा प्रजापति ( सभी राजनांदगांव) दिव्या रंगारी(महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे ( रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई). टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एस ई सी आर,बिलासपुर), मैनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला) है।

प्रदेश बास्केटबॉल संघ से अनिल पुसदकर, अमर परवानी, पीताम्बर गुप्ता, राजेश पांडेय, प्रमोद सिंह ठाकुर, परविंदर सिंह ग्रेवाल, इक़बाल अहमद ख़ान, आनंद सिंह, राजेंद्र तंबोली, राजेश प्रताप सिंह, सुमित उपाध्याय, नामिताभ जैन, अमित मंडल, उमेश सिंह ठाकुर, सुधीर राजपाल, वीरेंद्र देशमुख आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *