वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में उड़ीसा एसोसियेशन के तत्वाधान में के टी ग्लोबल स्कूल में 30 मई से 03 जून तक जूनियर (बालक-बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्त प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 650 खिलाड़ीयों एवं 200 ऑफिशियल ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने वाले राज्य के 39 जूनियर वर्ग बालक बालिका खिलाड़ियों ने किकबॉक्सिंग खेल की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन, म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स की प्रतियोगिताओं में विभिन्न वजन वर्गो में भाग लिया। राज्य की टीम में विभिन्न जिलों के 39 खिलाड़ी एवं 9 ऑफिशियल, कोच एवं रेफरी हिस्सा लिए।
जिलेवार परिणाम इस प्रकार रहे
कोरबा जिला- 1 स्वर्ण 2 रजत एवं 1 कांस्य कुल 4 पदकप्रद्युम्न गोयल – स्वर्ण एवं रजतसृष्टि मिश्रा- रजत नमन प्रजापति- कांस्य पदक
बलौदा बाजार जिला- 1 स्वर्ण, 3 रजत कुल 4 पदक सागर तुर्कर – स्वर्ण पदक वैभव देवांगन- रजत पदक सतीश पाल- रजतअंश गुप्ता रजत
रायपुर जिला- 2 स्वर्ण 4 रजत 7 कांस्य कुल 13 पदक कृतिका कसेर- स्वर्ण एवं रजत वैभव गोयल- स्वर्ण एवं कांस्य गुरवेंद्र साहू- रजत तन्मय सिंह – रजत हर्षित त्रिवेदी- रजत यशवर्धन दुबे- कांस्य मो असीम- कांस्य भाविक गोयल – कांस्य योगेश यादव- कांस्य धैर्य सिंह – कांस्य सुरभि ताम्रकार कांस्य
बिलासपुर जिला- 2 रजत 1 कांस्य कुल पदक 3मोनिका साहू – रजतप्रांशु साहू – रजतहरिओम बुनकर – कांस्यदुर्ग जिला- 1स्वर्ण 3 कांस्य सहित 4 पदक सृजन चंद्राकर – स्वर्णवासु तांती – कांस्य निलेश जोशी – कांस्य आयुष सिंह- कांस्य
सरगुजा जिला – 2 रजत कुल पदक 2 शौर्य वर्धन सिंह – रजत संगीता सिंह – रजत
कोच- प्रभात साहू, सर्वर एक्का, लौकिता चौहान, हिमांशु बारमल, बरुन बाग़, मैनेजर-अमन सोनी, मोहित राम, कुलदीप गुप्ता, रेफरी- मयंक डडसेना, शुभम यादव
सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल को किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान आदि ने बधाई दिए.
